छत्तीसगढ़

करता था पत्नी पर शक, चाक़ू से ताबड़तोड़ वार पत्नी को कर दिया लहूलुहान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि पति अपने पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इस बात को लेकर सोमवार को दोनों को बीच विवाद हुआ।

उनका झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आव देखा न ताव और पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास के लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया है।

महिला का उपचार किया जा रहा है. घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button