छत्तीसगढ़

नर्सिंग छात्रा और बहन की हत्या से फैली रायपुर में सनसनी, अपराधियों के हौसले बुलंद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े नर्सिंग की पढ़ाई कर रही दो बहनों की मर्डर होने से सनसनी फैली हुई है. टिकरापारा के गोदावरी में दोनों युवती की हत्या के बाद कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही है।

पुलिस को इलाके के आस-पास लगी सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो युवक भागते नजर आए है. हो सकता है कि ये वही युवक है जो हत्या के बाद भाग रहे हैं. जिस समय यह घटना हुई है उसी समय युवक गली में दौड़ लगाते दिखे है।

पुलिस ने कमरे के अंदर से युवक के एक पैर का जूता भी बरामद किया है. इससे तो यह साफ हो गया है कि आरोपी युवक घर के अंदर रूके हुए थे. उन्हीं आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक रायगढ़ की रहने वाली मनीषा सिदार नाम की युवती पिछले दो साल से रायपुर में किराए के मकान में रहकर रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. दूसरी युवती का नाम मंजुलता डहरिया है. दोनों आपस में बहन है।

एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि दोनों युवती के सर पर तवे से वार कर मौत के घाट उतारा गया है. सुबह 11.30 बजे खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और इसी विवाद के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button