छत्तीसगढ़

रायपुर के निजी अस्पतालों में इलाज बंद, आईएमए ने लिया मरीजों का इलाज न करने का फैसला

रायपुर के एक निजी अस्पताल में युवती की इलाज के दौरान कल मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजन गुस्से में हंगामा करने लगे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इस मामले में आईएमए की रायपुर ईकाई ने आज जरूरी बैठक बुलाई थी जिसमें सभी निजी अस्पताल के मालिक और डॉक्टर शामिल हुए। बैठक में आईएमए ने अस्पताल प्रबंधन का बचाव करते हुए फैसला लिया कि युवती की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ करने वाली मृतिका के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई हो और अस्पताल प्रबंधन को राहत मिले।

अपनेमांग को लेकर और अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के विरोध में आईएमए ने सभी निजी अस्पतालों में मरीजों का उपचार न करने की मंशा बना ली है। मिली जानकारी के अनुसार आज मरीजों को अस्पतालों से लौटाया जा रहा है और उनका उपचार नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटलों ने ओपीडी ही बंद कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button