छत्तीसगढ़

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के चेहरे हथियार से ताबड़तोड़ कर दिया हमला, 200 से ज्यादा टांके लगाने पड़े

एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े प्रेमिका के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी गुस्से में इतना पागल था कि महिला को जान से मरने पर आमादा था। आसपास के लोगो ने बिच बचाव कर किसी तरह महिला को छुड़ाया।

इस हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है उसका कोरबा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना कोरबा जिले के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के बुधवारी बस्ती की है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंद्रपाल पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी युवक इंद्रपाल और महिला नंदनी दोनों शादीशुदा है।

बताया जा रहा है कि महिला मुंगेली की रहने वाली है और बुधवारी बस्ती में दोनों अलग-अलग किराए के मकान में रहते थे। दोनों के बीच पहले से आपसी संबंध था, दोनों के बीच बात बिगड़ी और युवक ने महिला के चेहरे पर हसिया से वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना में महिला के चेहरे में 200 से अधिक टांके लगे है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button