छत्तीसगढ़
रेलवे की करंट लाइन टूटने से रायपुर में कई ट्रेने प्रभावित
दल्लीराजहरा, दुर्ग से रायपुर जाने वाली डोकोमो पैसेंजर गाड़ी को चरौदा से कुम्हारी के बीच डी केबिन में अचानक काफी देर रोक दिया गया। जब यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर चालक से ट्रेन रोकने का कारण पूछा तो ट्रेन चालक ने बताया कि कुम्हारी से सरोना स्टेशन के बीच की करेंट लाइन टूट गई है। जिसके कारण गाड़ी अभी आगे नहीं जाएगी।
बता दें कि कुम्हारी से सरोना के बीच की करेंट लाइन टूटने की वजह से दल्लीराजहरा से रायपुर जाने वाली डोकोमो ट्रेन को 1 घंटे से भी ज्यादा देर तक रोक कर रखा गया। इतना ही नहीं रायपुर से दुर्ग की ओर और दुर्ग से रायपुर की ओर जानें वाली कई गाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ा।



