छत्तीसगढ़
धमतरी के इस इलाके में बाघ की दहशत, घर से न निकलने की सलाह
धमतरी जिले में शहर से लगे गांव पोटियाडीह के लोग बाघ की दहशत में हैं। लोगों की सूचना के बाद जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम ने पंजों के निशान पाए।
वहीं वन अफसरों का कहना है कि ये निशान बाघ के नहीं है फिर भी लोगों को घर से बाहर नहीं निकले की सलाह दी है। बता दें कि सोमवार की रात गांव में एक बछड़े की लाश जिस हालत में मिली। उसे देख कर साफ था कि किसी जानवर ने उसका शिकार किया है।
इस बीच इलाके में बाघ की मौजूदगी की खबर आग की तरह फैल गई। इसके साथ में लोग दहशत में आ गए। वन विभाग ने लोगों को घर से नही निकलने की सलाह दी है।




