छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम जारी, टुटेजा ट्यूटोरियल की अनिता टॉपर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अनीता सोनी ने टॉप किया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान पर अनिता सोनी का नाम है । दूसरे स्थान पर श्रीकांत का नाम है। तीसरे स्थान पर महेश्वरी तिवारी का नाम है।
आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)परीक्षा 2018 में आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए अब आधिकारिक वेबसाइट http://www.psc.cg.gov.in/pdf/RESULT/DML_SSE_2018.PDF पर देख सकते हैं।




