छत्तीसगढ़
NMDC के कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, उत्पादन ठप्प, करोड़ो के नुकसान का अंदेशा
एनएमडीसी के कन्वेयर बेल्ट में टेक्निकल कारणों से आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
मिली सूचना के मुताबिक 100 मीटर से अधिक कन्वेयर बेल्ट जलने से काम रूक गया है। बताया जा रहा है कि अब 4 से 5 दिन काम प्रभावित होगा।
आपको बता दें कि Nmdc में कन्वेयर बेल्ट जलने के बाद उत्पादन ठप हो गया है, उत्पादन ठप होने से एनएमडीसी को करोड़ों रुपए का नुकसान होगा।



