छत्तीसगढ़

दिल्ली से लौटे सीएम भूपेश का बड़ा बयान, पीएससी में जीरो ईयर घोषित होने नहीं दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे से वापस लौटने के बाद माना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुवे छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएससी को जीरो ईयर घोषित होने नहीं दिया जाएगा. इस बारे में विभागों को निर्देश दिये गए हैं। इस बयान से पीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि विभागों ने पीएससी को खाली पदों की जानकारी नहीं दी इसलिए इस साल खाली पदों के लिए विज्ञापन नहीं निकाला जा सके हैं इसे देखते हुए पीएससी चेयरमैन केआर पिस्दा ने विगत दिनों राज्यपाल से मिलकर हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

इस साल नए आरक्षण फॉर्मूले के तहत भर्ती होनी है. 22 अक्टूबर से शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश और नौकरियों में भर्ती के लिए नया आरक्षण लागू होना है. लेकिन इस पर हाईकोर्ट ने स्टेट लगा दिया है। इस कारण विभागों ने पदों के लिए आरक्षण का रोस्टर नहीं बनाया हैं।

प्राप्त जानकरी के मुताबिक कुछ विभाग ने पुराने फॉर्मूले के तहत खाली पदों की संख्या भेजी थी जिसे पीएससी ने यह कहकर वापस लौटा दिया था कि नये आरक्षण के मुताबिक पदों की संख्या भेजें, अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद मामले का जल्द ही समाधान होने की संभावना है। कहा जा रहा है की इस साल पीएससी छात्रों को इससे निराश नहीं होना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button