गैर मर्द से संबंध का था शक, पत्नी से किया पहले झगड़ा फिर कर दिया ऐसा काम की
सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कतकालो निवासी एक पति को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही किसी एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनेां अक्सर झगड़ा करते रहते थे। रविवार की सुबह पति नशे में था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया।
पति ने तैश में घर में रखी टांगी से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसका गला कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना एरिया के ग्राम कतकालो निवासी 50 वर्षीय शनिराम मांझी पत्नी 48 वर्षीय मानमति के चरित्र पर संदेह करता था। उसे शक था कि पत्नी का गांव के ही किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार की सुबह शनिराम ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर शनिराम ने टांगी से पत्नी के गर्दन पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या की सूचना जब उसके मायके वालों तक पहुंची तो वे दौड़े दौड़े उसके ससुराल पहुंचे। मौत से उसके परिजनों में सन्नाटा पसरा हुआ है।




