छत्तीसगढ़

सुकमा में हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान जिले के दुब्बाटोटा कैम्प में तैनात था। तबियत खराब होने के बाद जवान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पूरा मामला दोरनापाल थाना क्षेत्र का है। यहां सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक सुकमा जिले के दुब्बाटोटा कैम्प में ही तैनात था।

Related Articles

Back to top button