छत्तीसगढ़

प्रमोद दुबे और कांग्रेस को राहत, अर्जुन दास वासवानी ने वापस लिया नाम

प्रमोद दुबे और कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। अर्जुन दास वासवानी ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के बाद नाराज होकर नामांकन दाखिल किया था। आज उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

गौरतलब है कि उन्होंने भगवती चरण शुक्ल वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के खिलाफ बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। संगठन के मान-मनोव्वल के बाद अब उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।

बता दें कि आज निकाय चुनाव को लेकर नाम वापस लेने की आज आखिरी तारीख है। निकाय चुनाव के लिए 21 दिसंबर को मतदान किया जाना है। जबकि नतीजे 24 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button