मध्यप्रदेश

लड़की के पिता ने की प्रेमी जोड़े की हत्या, शव को फेंका नदी में


मध्य प्रदेश के मुरैना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी और शव चंबल नदी में फेंक दिया। इस मामले में अंबाह SDPO का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘3 जून को एक युवती की गुमशुदगी की सूचना दर्ज हुई और 4 जून को बल्लूपुरा में एक युवक की गुमशुदगी की सूचना दर्ज हुई।



बताया जा रहा है कि दोनों के हमउम्र होने की कारण पुलिस को संदेह हुआ और दोनों के कॉल डिटेल्स खंगाले गए तो दोनों के बीच प्रेम संबंध का पता चला। लड़की के पिता से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसके द्वारा अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर नदी में शव फेंका गया है।’



Related Articles

Back to top button