उत्तर प्रदेश
भाभी के साथ देवर ने किया बलात्कार, किया विरोध तो ससुरालियों ने लटकाया फांसी पर

मथुरा – मगोर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौंख के बछगांव में विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया और परिजनों से घटना की जानकारी न देने का पति ने दबाव बनाया ।
मृतका की माँ के अनुसार बेटी के साथ देवर ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत जेठानी व पति से भी की पति ने मृतका पर घटना के बारे में किसी को भी न बताने का दबाव बनाया जाने लगा। और उसे घर मे बंद कर दिया।
इससे पहले मौका मिलने पर मृतका ने घटना की जानकारी अपनी मां को बताया।विवाहिता की माँ ने बताया कि मुझे मेरी बेटी ने साथ हुई घटना से अवगत कराया जिससे नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को फांसी पर लटका दिया उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।




