देश विदेश
जोरदार विरोध के बावजूद आधी रात पास हुवा नागरिकता संशोधन बिल
विपक्ष के जोरदार विरोध के बावजूद सोमवार देर रात को लोकसभा ने नागरिकता संशोधन बिल, 2019 को पास कर दिया. करीब 7 घंटे तक चली जोरदार बहस के बाद आखिरकार ये बिल पास हुआ।
इसे मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, हालांकि विपक्ष इसे भारत के लिए काला दिन बता रहा है। लोकसभा में तो बिल पास हो गया लेकिन अब राज्यसभा की बारी है।




