छत्तीसगढ़देश विदेश

पीएम मोदी और सीएम भूपेश सहित छग के आला नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

आजादी के दीवाने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत उनकी बहादुरी और उपनिवेशवाद का प्रतिरोध करने में अमूल्य योगदान के लिए सुभाष चंद्र बोस का हमेशा आभारी रहेगा।

नेता जी को उनकी 123 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया और बोले कि वह अपने साथी भारतीयों की प्रगति और कल्याण के लिए खड़े हुए हैं। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में उनका जन्म हुआ था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के आला नेताओं ने भी नेता जी बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम बघेल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता, युवाओं के प्रणेता एवं आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेता जी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयंती पर हम सभी देशवासी उनका पावन स्मरण करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button