छत्तीसगढ़
बैकुंठपुर जिले में भयंकर हादसे में कार टुकड़े, 3 की मौत एक गंभीर
बैकुंठपुर जिले के भांडी इलाके में दर्दनाक हादसे हुवा है। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य घायल हो गया।
हादसे से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कार बैकुंठपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भांडी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से निचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।




