छत्तीसगढ़

बहन को देखता था गन्दी नजर से युवक, भाई ने दोस्त संग मिल कर दी युवक की हत्या

मस्तुरी में शुक्रवार को हुये अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने मीडिया को बताया कि, आरोपी की बहन पर मृतक की बुरी नजर थी इसी का बदला लेने के लिये आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर देवीप्रसाद की हत्या की थी।

पूरी घटना बिलासपुर के मस्तुरी थाना क्षेत्र की है। 7 फरवरी को देवप्रसाद सुर्यवंशी की गांव के एक सूने मकान में खून से सनी लाश मिली थी। शव के सर पर चोट के निशान थे, इसी आधार पर पुलिस इस मामले को अंधे कत्ल से जोड़कर जांच शुरू की।

घटना को गंभीरता से लेते हुये एसपी प्रशांत अग्रवाल ने जांच के आदेश दिये। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाली रात मृतक को गांव के ही सूरज भवानी व उसके नाबालिग दोस्त के साथ शराब पीते देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के सूरज भवानी को हिरासत में लेकर उससे से पूछताछ की गयी। आरोपी पुलिस को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करता रहा जब पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक देवीप्रसाद एक माह पहले उसकी बहन से छेड़छाड़ करने की नियत में निरवस्त्र होकर घर में घूस गया था। इसी का बदला लेने के लिये मृतक की हत्या की सजिश रची थी।

इसके लिये आरोपी ने अपने नाबालिग दोस्त की मदद ली। सूरज भवानी और नाबालिग ने 7 फरवरी की रात में देवीप्रसाद को पहले खूब शराब पिलाई और फिर जब नशा ज्यादा हुआ तो इट से मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे।

बिलासपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरापियों को गिरफतार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ हत्या के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button