खेल जगत

Under 19 world cup final – भारत का खिताबी मुकाबला बांग्लादेश से आज, ये है आज के मैच में खास

अंडर-19 वर्ल्डकप के चैंपियन भारत का मुकाबला रविवार को बांग्लादेश के साथ होगा। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम पहली बार वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचने के बाद ट्रॉफी जीतना चाहेगी वहीं भारत पांचवीं बार ये खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदाम में उतरेगा।

भारत की 2018 की विजेता टीम में पृथ्वी शॉ और शुभमान गिल थे जो सीनियर टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे तो मौजूदा टीम में यशस्वी जायसवाल, स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी हैं, जो इस टूर्नामेंट में स्टार प्लेयर बनकर उभरे हैं.

गौरतलब है कि भारत ने अंडर-19 लेवल पर अपना दबदबा कायम रखा है. सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दस विकेट से हराने वाली भारतीय टीम 2000 के बाद सातवां फाइनल खेलेगी। भारत के अंडर-19 टीम के फील्डिंग कोच अभय शर्मा ने कहा, “टीम की सफलता का सबसे बड़ा कारण है कि हम एक क्रिकेटर को एक ही विश्व कप खेलने देते हैं. दूसरी टीमों में ऐसे क्रिकेटर हैं जो पिछला विश्व कप भी खेले हैं।

अभय शर्मा ने कहा, “बांग्लादेश बहुत अच्छी टीम है. हम उसे हलके में नहीं लेंगे.” वहीं बांग्लादेश के कोच अकबर अली ने सेमीफाइनल के बाद कहा था, “हम अनावश्यक दबाव नहीं लेना चाहते. भारत के खिलाफ हमें तीनों विभागों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button