राशिफल - अध्यात्म

09 February 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

मेष: जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

वृषभ: शुक्र की एकादश भाव में स्थिति और चन्द्रमा का कर्क राशि पर संचार आश्चर्य और मनःसंतोष देने वाला है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी आराम मिलेगा।

मिथुन: आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं।

कर्क: शत्रु भाव में धनुः राशि का गुरु और प्रथम भाव में चन्द्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह: सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या: आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें।

तुला: दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक: अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।

धनु: विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर: दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी।

कुम्भ: राशि का स्वामी शनि उदय हो चुका है। षष्ठम शत्रुभाव में चन्द्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोषवृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे।

मीन: दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button