छत्तीसगढ़

सरसींवा- नाबालिग बालिका को भगाकर उसका 2 साल तक करता रहा दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – थाना सरसीवा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थ्ति आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी नाबालिक लडकी उसके मामा के यहां पढाई लिखाई कर रही थी जो दिनांक 15-01-2020 को स्कूल जा रही हूं कहकर निकली जो शाम तक वापस घर नही आई तो आसपास रिश्तेदारों में पता तलाश किया कोई पता नही चल पाया।

इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना सरसीवा में अपराध क्रमांक 27/2020 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर किस्म का होने से प्रकरण के अपह़ता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश काल डिटेल के आधार पर किया जा रहा था किन्तु कोई पता नही चल रहा था।

दिनांक 23-03-2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि पीडिता व संदेही ग्राम अमलीडीह आये है कि सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर अपह़ता को दस्तायाब कर महिला आरक्षक द्वारा पूछताछ कर कथन लिया गया पीडिता अपने कथन में बताई कि चन्द्रहास साहू उन्हें नाबालिग जानते हुए भी प्रेम जाल में फंसाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा हैा आरोपी चन्द्रहास साहू द्वारा नाबालिग होना जानते हुए भी पीडिता के साथ दुष्कर्म करने से प्रकरण में धारा 366,376 ताहि 04,06 पाक्सो एक्ट जोडा गया आरोपी चन्द्रहास साहू को पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 23-03-2022 को विधिवत गिरफतार कर कोर्ट पेश किया जहां माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी का जेल वारंट काटने पर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया है।

आरोपी 01- चन्द्रहास साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 25 साल साकिन अमलीडीह थाना सरसीवा



Related Articles

Back to top button