थाने पहुंच पति बोला मैने मार दिया है पत्नी को, पुलिस रह गई दंग, चरित्र पर करता था शक
पत्नी के चरित्र पर शक में एक शख्स इस कदर पगला गया कि उसने पत्नी के सिर पर हमला कर दिया और पत्नी मर चुकी है समझ वह सीधे थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है, इस बात से पुलिस के होश फाख्ता हो गए।
मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं पत्नी का गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदेरा का है जहां कोटवार की सूचना पर कि सोमवार को शाम 5:00 बजे सोहन यादव साल भर से गांव में पद्मिनी सेन के मकान में किराए पर रहता था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और कुदाली से सिर पर उसके वार किया और घायल कर दिया है।
मामले में आरोपी को 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, बताया गया कि आरोपी सोहन यादव ने पुलिस को बताया कि पत्नि बार-बार मुझे पसंद नहीं करती हूं कहती थी उसके इस बात से मुझे हमेशा चिढ़ होती थी। घटना के दिन भी वही बात वह लगातार कह रही थी जिससे गुस्से में आकर कुदाल से सिर पर वार कर दिया तो वह वहीं पर गिर गई फिर दरवाजे को भीतर से बंद कर वहां से भाग गया निकला और सीधे थाने पहुंचा।
गौरतलब है कि आरोपी मूंदेरा के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी है एवं उनकी शादी को लगभग 15 साल हो चुके थे। पहली पत्नी के देहांत के बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी। वारदात के बाद दादी के कहने पर तुषार यादव और कुलदीप यादव बाहर की सीढ़ी से घर की तरफ गए और देखा तो महिला गंभीर रूप से घायल थी जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया।




