छत्तीसगढ़

गरियाबंद बिग ब्रेकिंग – कुंडेल धान संग्रहण केंद्र के चौकीदार की हाथियों ने ली जान, इलाके में दहशत

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – फिंगेश्वर इलाके में कुंडेल भाटा धान संग्रहण केंद्र में हाथियों की आमद वह रात्रि चौकीदार ज्ञानचंद सतनामी को कुचल कर मार दिया ज्ञानचंद पिछले कई सालों से वहां कार्यरत था जंगली हाथी ने अपने चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी हाथी कुंडेल के आसपास ही मौजूद हैं वन विभाग और फिंगेश्वर थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल कायम है गरियाबंद में हाथियों के तांडव से लगातार लोगों को जाने जा रही है इससे पहले भी साल 2020 में हाथियों ने दो लोगों को मौत के घाट उतारा था बरहाल वन विभाग और पुलिस प्रशासन लोगों से जंगल की ओर ना जाने का अपील कर रहा है।

आपको बता दे 2 दिन पूर्व दो जंगली हाथी बेलरगांव के धान समिति केंद्र में पहुंचकर धान को काफी नुकसान पहुंचायेथे और आज कुंडल धान संग्रहण केंद्र में एक व्यक्ति की मौत के घाट उतार दिया फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि फिलहाल ज्ञानचंद के पीएम के तैयारी चल रही है मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button