छत्तीसगढ़

नशे में धुत्त चालक ने पुलिस पायलेटिंग गाड़ी से तोड़े कच्चे मकानों को

राजधानी रायपुर के तरुण नगर में शराब के नशे में धुत्त पुलिस वाहन चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए तीन कच्चे मकानों को तोड़ दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

हादसे में एक युवक को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक बस्ती में तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर मकानों में जा घुसी। चालक तरुण नगर का ही रहनेवाला बताया जा रहा है जो पुलिस पायलेटिंग वाहन को चलाता है।

घटना रात 12 बजे के आसपास तरुण नगर की है. पुलिस वाहन में सवार चालक शराब के नशे में मोहल्ले में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था तभी अनियंत्रित होकर मोहल्ले के तीन घरों में गाड़ी जा घुसी. जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button