छत्तीसगढ़

उफ्फ – पति ने पत्नी का हाथ ही काट कर अलग कर दिया, दुश्मन भी न करें ऐसा काम

भिलाई में मानवता को ताक पर रख पति ने पत्नी के साथ ऐसा काम किया जो कभी दुश्मन भी न करें। यहां पति पत्नी के विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी का हाथ ही काट दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी के पंजे के पास से काट कर पंजा अलग ही कर दिया।

पूरी घटना कोहका रोड की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस के अधिकारी रवाना हो गए हैं। पीड़िता को एक निजी अस्पताल में कराया गया एडमिट। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी का हाथ काट दिया है।

पीड़िता प्रेरणा मजूमदार का उसके पति शिशिर मजूमदार ने बायां हाथ काट दिया। पीड़िता एक निजी स्कूल के बस में अटेंडर का काम करती है। विवाद के चलते पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की है। दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button