छत्तीसगढ़
पिता और भाई ने युवती को बना रखा था बंधक, सोशल मीडिया में वायरल हुवा वीडियो तो बिलासपुर पुलिस ने बचाया ऐसे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती को बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामारी कर युवती का रेस्क्यू किया है। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां से बंधक युवती ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो वायरल किया था।
वीडियो में युवती ने पिता और भाई द्वारा प्रताड़ित करने और घर में कैद कर रखने का जिक्र किया था और मदद की गुहार लगाई थी। युवती के बताए पते के मुताबिक जब वीडियो तोरवा पुलिस के हाथ लगा, पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर युवती को बंधकमुक्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता और सगे भाई ने उसे कई दिनों से एक कमरे में बंद करके रखा था। उसके पिता और भाई ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था।




