छत्तीसगढ़

कांग्रेस के दिग्गज नेता व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम भूपेश को लिखा ये अहम पत्र


छत्तीसगढ़ में दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियों को कांग्रेस के दिग्गज नेता व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Chief Minister Digvijay Singh) ने सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को पत्र लिख कर इस मामले में उचित विचार करने का आग्रह किया गया है।



अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सें मिली थीं। इस दौरान उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए किए जा रहे संघर्ष के सथ ही अपनी मांगों से अवगत कराया था, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने भूपेश बघेल से पत्राचार किया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दग्विजय सिंह द्वारा सीजी सीएम भूपेश बघेल को लिखे गए पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार हर वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया है। चाहे शिक्षाकर्मियों की बहनें हों या अलग-अलग वर्ग के कर्मचारी। दिग्विजय सिंह जी को पत्र लिखा पड़ा है, यह प्रदेश सरकार को सोचना चाहिए की वह कितना अन्याय और अत्याचार छत्तीसगढ़ में कर रही है।

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर 243 दिन से प्रदर्शन जारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 243 दिन से दिवंगत शिक्षकों की विधवाएं प्रदर्शन कर रही हैं। अगस्त 2022 में शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिुए एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें जिन शिक्षाकर्मियों की मृत्यु हुई थी, उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्यवाई शुरू की थी।

इतना ही नहीं लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा संभाग के सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को इस संबंध में पत्र जारी किया था, मगर आज भी उनके परिजन अनुकंपा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं।



Related Articles

Back to top button