छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार – नाबालिग किशोरी ने पेड़ में फांसी लगा कर की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पलारी थाना अंतर्गत ग्राम छेरकापुर में 16 -17 की एक नाबालिग लड़की ने अपने घर से 2 km दूर परसा के पेड़ में अपने दुपटटे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। लड़की का नाम चंपा यादव पिता भगत यादव बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि उसने यह अतिवादी कदम क्यों उठाया।




