inh24छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा – जहरीली गैस के रिसाव से 4 की मौत, जांजगीर में कुवें के निर्माण में लगे थे मजदुर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से बड़ी घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार कुएं के निर्माण में लगे चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गयी है। घटना जांजगीर चांपा के धमनी गांव की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है।

पूरी घटना हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव की। बताया जा रहा है कि गांव में कुएं का निर्माण का कार्य चल रहा था, उस दौरान कुएं के अंदर दो मजदूर काम करने के लिए उतरे और लिक हो रही मिथेन गैस की चपेट में आ गए। वहां मौजूद अन्य मजदूर जो वहां काम कर रहे थे तो दो मजदूर उसे बचाने के लिये कुएं में उतरे वो भी जहरीली गैस की चपेट में आ गये। हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य दो की अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button