टूलकिट मामला – प्रधानमंत्री सहित बड़े नेताओं को बदनाम करने की साजिश – ललन प्रताप सिंह

सोनु केदार अम्बिकापुर – एक तरफ देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं तो दूसरी और अब टूलकिट की राजनीतिक गर्म है जिसका असर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर अम्बिकापुर तक नजर आ रही है।
दरअसल 1 दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा टूलकिट को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली थाने में जाकर एफ आई आर दर्ज कराई थी जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने विरोध करते हुए अपने-अपने घरों से लिखे हुए तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा टूलकिट बनाकर देश के प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कांग्रेस कर रही थी जिसका खुलासा भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप पात्रा ने की।उन्होंने कहा कि खुलासे से बौखलाए कांग्रेसी अब छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा रहे करा रहे हैं जो कि अवैध है जिसका भाजपा पूर्ण जोड़ विरोध करती है।




