inh24छत्तीसगढ़

महासमुंद Breaking – जीजा के घर आया था साला, घर के पास खेत में मिली लाश से गांव में पसरा सन्नाटा

हरीश यादव पिथौरा – महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में उस वक़्त गांव में मातम पसर गया जब अपने जिजा घर आये साले की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बाबुलाल निर्मलकर, उम्र 45 वर्ष, बडे साजापाली गाँव के रहने वाला था जो अपने जिजा तेजराम निर्मलकर के घर आया हुआ था।

घटना के संबंध में जानकारी मिली कि मृतक की लाश घर से 500 मीटर दूर खेत मे स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास पडी पाई गई। बताया जा रहा है कि मृतक का घर मे घरवाली से विवाद हुवा था। मामले में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि युवक की मौत बिजली खंभे मे लगे ट्रांसफार्मर को छूने से हुई होगी। पिथौरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है रही है। पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जम्हर गाँव का है।

Related Articles

Back to top button