नवविवाहिता की हुई संदिग्ध मौत, गले व शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान, हत्या का आरोप
नवविवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला के गले व शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान पाये गये है। ऐसे में मृतिका महिला के घरवाले ससुराल पक्ष पर आरोप लगा रहें है कि उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया गया। पूरा मामला पूर्वी दिल्ली का है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर छानबीन करने में जुट गयी है।

गौरतलब है कि मृतिका महिला का नाम शिवानी बताया जा रहा है, वह मंडावली इलाके में रहती थी। शिवानी की शादी करीब 7 महीने पहले मंडावली निवासी सुदिस से हुई थी। लड़की के घरवालों ने कहा कि कुछ महीने पहले शिवानी के ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसकी शिकायत शिवानी ने कई बार की थी पर शुक्रवार की सुबह लड़की की ससुराल से मायके को फोन जाता है कि शिवानी की तबीयत खराब है। उसे लाल बहादुर अस्पताल ले जाया जाता है। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। सभी घटनाक्रम इतनी जल्दी हुवा कि लड़की पक्ष को शंका हुई।
मृत महिला शिवानी के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके गले और चेहरे पर कई सारे चोट के निशान थे। इसलिए हम अपनी बेटी की हत्या की साजिश का अंदेशा जता रहे हैं। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस शिवानी के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




