बॉलीवुड – अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ काफी चर्चाओं में हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। दर्शक ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आने वाली है।

इस फिल्म का फर्स्ट लुक जनवरी में वायरल कर दिया गया था। अब ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ फिल्म से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया हैं। ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ एक वॉर एक्शन फिल्म है, जो की सच्ची घटना पर आधारित है।
‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ फिल्म से जारी किया गया सोनाक्षी सिन्हा का लुक लोगो को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा जेठा मधारपर्या के रोले में नज़र आनेवाली हैं। यह एक ऐसी बहादुर समाजसेविका हैं जिसने 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना का साथ दिया था। महिलाओं की इसी फैज ने सेना के लिए रनवे तैयार किया था।
इस फिल्म में एमी विर्क और शरद केलकर भी हैं। यह फिल्म की कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया फिल्म में अजय देवगन इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था। फिल्म OTT प्लैटफॉर्म पर 14 अगस्त को रिलीज होगी।