inh24देश विदेशमध्यप्रदेश

हैरतअंगेज मामला – किशोरी की लूटते रहे 7 दरिंदे आबरु, मन भर गया तो हाईवे में बिठा दिया ट्रक पर, वहां भी होता रहा बलात्कार, सरकारी नौकरी के पिता और किशोरी की दर्दभरी दास्तां

मध्य प्रदेश के एक गांव मे सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां दरिंदो की दरिंदगी चौंका रही है। उमरिया से किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश के उमरिया गांव में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदो ने कई दिनों तक गैंगरेप किया मामले में पुलिस ने अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उमरिया गांव में 13 साल की मासूम के साथ 9 लोगों ने 3 दिनों तक गैंगरेप किया। किशोरी ने बताया कि उसके साथ पहले दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया फिर बारी-बारी से दूसरे भी उसे शिकार बनाते चले गये। किशोरी ने रो रोकर बताया कि उसने जिससे भी मदद की गुहार लगाई उसी ने उसका फायदा उठाया। फिर जैसे तैसे हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों के साथ थाने जाकर मामला दर्ज करवाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले को सुन पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गये। मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है एवं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। सातों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है

बता दें कि उमरिया गांव के रहने वाली बच्ची के पिता जबलपुर में सरकारी नौकरी करते हैं। वह पिता के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई करती है। 9वीं कक्षा की छात्रा लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई थी जिसके बाद 11 जनवरी की दोपहर किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी। इस दौरान यहां उसे दो आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह मिले दोनों उसे एक दुकान में ले गए और बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए।

दोनों आरोपी ने पहले बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया इसके बाद बच्ची को एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे पर ले गए रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा और रेप करते रहे। यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद दोनों आरोपी उसे जंगल ले गए जहां नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया। फिर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया और ट्रक में बैठा दिया लेकिन उस ट्रक ड्राइवर ने भी बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया फिर किसी तरह वह अपने गांव पहुंचकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया।

Related Articles

Back to top button