देवर ने कर दी भाभी की हत्या, पानी में डुबोया फिर खुद भी लगा ली फांसी, प्रेम प्रसंग का शक
बालोद मे भाभी देवर के एकसाथ शव मिलने पर सनसनी मच गयी, कहा जा रहा है कि देवर ने प्रेम प्रसंग के चलते भाभी की हत्या की होगी, उसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पूरा मामला बालौद माहामाया थाना क्षेत्र के नलकसा गांव का है।
यह नीलकंठ धीमर 23 और उसकी भाभी शुक्रवार की शाम से ही घर से गायब थे, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज करायी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की खुब तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने गांव के ही बोईरडिही बांध के पास खेत में दोनों का शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गयी।
महिला का शव खेत में था, जबकि मृतक नीलकंठ का शव पेड के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। महिला के शरीर में कई जगह पर चोट के निशान मिले है। इसी के आधार पर डौंडी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टरों ने कहा कि शव को देखकर लग रहा है, पहले महिला को पानी में डुबोया गया होगा फिर पीटते-पीटते खेत तक घंसीटा गया।
महिला की मौत हो जाने के बाद देवर ने भी पेड़ से लटकर जान दे दी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि मृतक नीलकंठ धीमर महिला के पति का चचेरा भाई है और उसका महिला के घर आना जाना लगा रहता था।
दबी जुबान में लोग मृतक नीलकंठ धीवर का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहे होने की बात कर रहे थे, जिसकी जानकारी महिला के पति को होने पर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। घटना के संबंध में महामाया थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही दोनों के परिजनों से पूछताछ भी जारी है।




