Politicsछत्तीसगढ़

सीएम साय का जशपुर दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, तैयार करेंगे रणनीति

रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेता अलग-अलग जिलों का दौरान कार रहे हैं। सभी नेता भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा इस बार सभी 11 सीटों को जीतने के लिए तैयारी में लगी हुई है। प्रदेश में मुखिया विष्णुदेव साय भी अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम साय जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर है और पथलगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मलेन में सीएम साय लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और रणनीति तैयार करेंगे। इसके बाद सीएम साय शाम 4 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button