छत्तीसगढ़
Big breaking – पूर्व सीएम अजीत जोगी और अमित जोगी पर FIR दर्ज, मरवाही सदन में कर्मचारी ने लगाई थी फांसी
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि 15 जनवरी को जोगी परिवार के बिलासपुर स्थित ‘मरवाही सदन’ में कार्यरत कर्मचारी संतोष कौशिक ने आत्महत्या कर ली थी।
मामले में बताया जा रहा है कि मृतक संतोष कौशिक के परिजनों ने पुलिस से जोगी परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत की थी। आत्महत्या की परिस्थितियों तथा मृतक के परिजनों द्वारा की गई थी।
गौरतलब है कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद बिलासपुर पुलिस ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता व छग के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी के खिलाफ भादवी की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




