छत्तीसगढ़
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत |

कोरबा। अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी की मौत काफी पहले ही हो चुकी है। अब पिता की मौत होने से उसके तीन साल के बच्चे के सर से माता और पिता दोनों का साया उठ गया है। बता दें कि, पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है. जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से 31 वर्षीय विशाल सिंह निवासी पोड़ीखोहा की मौत हो गई है. जो अपने साथी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. घटना देर रात की बताई जा रही है।
read also- CGNews – 141 निरीक्षकों के ताबड़तोड तबादले, जारी हुवा आदेश




