Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking news: धारदार हथियारों के साथ गली में घूमने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

महासमुंद। 27 मार्च को सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धार दार हथियारों को लेकर महासमुंद शहर के कुछ गली और महोल्ला में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था। जिसकी पतासाजी हेतु महासमुन्द पुलिस एवम साइबर की 5 टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। पूर्व में उक्त घटना में शामिल 5 आरोपियों को पकड़ा गया था। सभी से अवैध हथियार प्राप्त होने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।

उक्त घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली वायरल वीडियों में शामिल मुख्य आरोपी सुशील सोनी डीएमएस स्कुल के सामने तिराहा क्लबपारा में बिना वैधानिक कागजात के एक नग लोहे की धारदार फरसा को लहरा रहा है। और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा हैं। जिस सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर दबिश देकर सुशील सोनी को पकड़ा गया जिनके पास रखे लोहे की धारदार फरसा को जप्त किया गया। साथ ही अपराध पंजीबध्द कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button