छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार को लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता फिजियोथेरेपिस्ट महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपित पिछले तीन वर्षों से लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। शादी की बात करने पर आरोपित ने उसके फ्लैट को अपने नाम कराने का दबाव डाला जब बात नहीं बनी तो मना करने पर आरोपित ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
Read Also – रायपुर पुलिस का ड्रग मामले में बड़ा खुलासा…नाइजीरियन ड्रग पैडलर गिरफ्तार
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शादी से पहले ही दलदलसिवनी, सड्डू क्षेत्र में मेट्रो ग्रीन स्थित महिला के फ्लैट को अपने नाम पर करने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपित निसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – महिला कांग्रेस ने गले में प्याज की मालाएं पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना – प्रदर्शन
पुलिस के मुताबिक निसार अहमद सिद्दीकी पिछले दस सालों से रायपुर में रहकर जमीन खरीदी-बिक्री का काम कर रहा है। तीन साल पहले एक फिजियोथेरेपिस्ट महिला डाक्टर से उसकी मुलाकात हुई। निसार ने फिजियोथेरेपिस्ट को प्रेम जाल में ऐसा फंसाया कि वह अपने पति को छोड़कर 13 साल के बेटे के साथ 2017 से उसके साथ रहने लगी। बाद में महिला का पति से तलाक भी हो गया। आरोपित शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
Read Also – बड़े ब्रांड के नकली सामान बेचे जा रहे थे धड़ल्ले से, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो निसार ने मेट्रो ग्रीन स्थित महिला के फ्लैट को अपने नाम पर करने के बाद ही शादी करने की बात कही। दोनों में अक्सर विवाद होता था और निसार आए दिन महिला से मारपीट करता था। बुधवार को महिला ने जब अपना मकान निसार के नाम पर करने से साफ इन्कार कर दिया तब निसार ने बर्बरता पूर्वक मुक्के मारे और बेल्ट से बुरी तरह पिटाई की। विधानसभा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद निसार अहमद फरार हो गया। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपित को गुरुवार की सुबह शंकर नगर से गिरफ्तार किया।




