छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – महिला कांग्रेस ने गले में प्याज की मालाएं पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना – प्रदर्शन

राजनांदगांव – महंगाई के खिलाफ बुधवार को राजनांदगांव महिला कांग्रेस ने गले में प्याज की मालाएं पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर महिला काग्रेस नेताओ ने आलू प्याज का बाजार सजाया था ।

बता दें की बढते आलू प्याज की कीमतो के विरोध मे राजनांदगांव जिले के महिला काग्रेस ने जय स्तंभ चौक मे धरना प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार पर अपना विरोध जताते हुए जमकर नारे बाजी की है इस मौके पर महिलाओ ने प्याज की माला पहन रखी थी इसी तरह धरना स्थल मे आलू प्याज का बाजार सजाया था । महिलाओ का कहना है कि बढते प्याज के दामो ने गृहणीयो के रसोई जायका बिगाड दिया है लोग आज प्याज 80 से 100 रुपये किलो मे लेने को मजबूर है ।केन्द्र सरकार आलू प्याज के नियंत्रण नही कर पा रही है ऐसे मे महिला काग्रेस धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज दिल्ली तक पहुचाने का प्रयास कर रही है।

महिलाओ का कहना है कि कोरोना संक्रमण चलते जहां लोगो को काम धंधे की मार झेलनी पडी है वही दूसरी मार अब बढती मंहगाई से झेलनी पड रही है उन्होने बताया कि आज प्याज की कीमत आसमान छू रही है। रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। ऐसे मे उन्होने केन्द्र सरकार से बढती मंहगाई को नियंत्रण करने की मांग की है उन्होने मांग पूरी न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button