लाइफस्टाइल

करवाचौथ स्पेशल – ये लहंगा डिज़ाइन करेगा आप पर सूट, जानिये बेहतर ब्यूटी टिप्स

करवाचौथ हर महिला के लिए एक खास दिन होता है इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि भारतीय महिलाओं के लिए ये बहुत ही खास दिन होता है। इसलिए इस दिन महिलाएं सज संवर के रहती है। वहीं महिलाएं चाहती हैं कि करवा चौथ के दिन उनका लुक सबसे ज्यादा स्पेशल हो। वहीं ज्यादातर महिलाएं इस दिन लहंगा पहनना पसंद करती हैं। खासतौर पर नवविवाहित महिलाएं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आपको कुछ लेटेस्टे लहंगा डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिससे आप आइडिया लेकर अपने इस खास दिन के लिए आइडिया ले सकती हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं लेटेस्ट लहंगों पर।

करवाचौथ के लिए लहंगा-चोली सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप चाहें तो लहंगे के साथ मॉडर्न स्टाइल ब्लाउज स्टिच करवाकर ट्रेडीशनल में भी फ्यूजन का तड़का लगा सकती हैं। करवाचौथ पर स्टाइलिश दिखने के लिए आप कुछ इस तरह का स्टाइलिश लुक भी कैरी कर सकती हैं।

करवा चौथ के त्योहार से 3 से 4 दिन पहले ही आप अपने हाथ पैरों की सुंदरता पर फोकस करने के लिए मेहंदी लगाये। इसके 2 घंटे बाद नींबू और चीनी के मिश्रण से इसे हटा दें। इससे आपकी मेहंदी और हाथ दोनों ही दमक उठेंगे।

Read Also – कपड़े के मास्क की समुचित साफ-सफाई जरूरी, साबुन और गर्म पानी से धोकर धूप में सुखाएं

इसके साथ ही अपनी स्कीन को साफ करके उस पर सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का यूज जरूर करें। इससे ऑइली स्किन के लिए एस्ट्रीजंट लोशन का प्रयोग करने के बाद पाउडर भी लगाएं।

चेहरे और गर्दन पर हल्के गीले स्पंज से पाउडर का प्रयोग करें। इससे चेहरे का सौंदर्य लंबे समय तक बना रहता है। चेहरे पर आएगा ज्यादा निखार

Read Also – इस करवा चौथ को बनाइए कुछ ख़ास, ट्राई करें उड़द दाल की कचौड़ी

अगर आप फाउंडेशन का यूज करना चाहती है तो इसके लिए वॉटर बेस्ड फाउंडेशन का ही यूज करें। वहीं फाउंडेशन आपकी स्किन के रंग से मेल खाता होना चाहिए।

चेहरे पर नैचुरल लाइट लाने के लिए फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसके बाद गालों को ब्लशर से चमकाएं।

Read Also – Recipe – इस त्यौहार घर पर ऐसे बनायें आटे की चकली, बाहर के खाने से है ज्यादा सुरक्षित

वहीं चेहरे पर आंखों की सुंदरता भी अहम हैं। ऐसे आंखों के लिए अपनी पलकों को पेंसिल या काजल से चमकाएं। आंखों पर कोमल प्रभाव के लिए पलकों पर भूरी या स्लेटी आई शैडो का प्रयोग कर सकती है।

बिंदी करवाचौथ के सौंदर्य का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए ऐसी बिंदी लगाये जिसका कलर आपकी ड्रेस से मिलता जुलता हुआ हो। छोटे चमकीले रत्नों से जड़ित बिंदी काफी आर्कषक लगती है।

Related Articles

Back to top button