छत्तीसगढ़

धान खरीदी मामला – PCC चीफ मरकाम ने भाजपा से पूछे इतने सवाल

धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीती उफान पर है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर इस मुद्दे को लेकर लगातार जंग छिड़ी है। एक तरफ कांग्रेस सरकार जहां केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है तो वहीं बीजेपी प्रदेश सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है।

अब पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा से पांच सवाल पूछे हैं। जानिए उनके सवाल –

  1. 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्या 2100 रुपए समर्थन मूल्य और 300 रुपए बोनस का वादा किया था कि नहीं?
  2. केंद्र सरकार से इस घोषणा के लिए अनुमति ली थी या नहीं?
  3. जून 2014 में मोदी सरकार द्वारा बोनस पर प्रतिबंध लगाने के बाद रमन सरकार ने 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?
  4. मोदी सरकार ने धान बोनस पर प्रतिबंध वापस लेने के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुनः प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
  5. राज्य के भाजपा नेताओं को धान बोनस पर प्रतिबंध हटाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने में संकोच क्यों हो रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button