छत्तीसगढ़

CG News – टायर फटने से अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल |


रायगढ़ जिले में टायर फटने से बस पेड़ से टकरा गयी. हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं. बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर राधास्वामी बस क्रमांक सीजी 13 एजे 2219 तमनार के मिलुपारा जा रही थी।

Read also..CG News – साइंस कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

इसी दौरान घरघोड़ा थाने से 3 किमी पहले झारीपाली के पास बस का अगला टायर फट गया। टायर फटने की तेज आवाज से सभी यात्री घबरा गए। यहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस के आगे बैठे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस बस को पूंजीपथरा होते हुए तमनार मिलुपारा जाना था, लेकिन इस रूट पर सड़क बेहद खराब होने के कारण बस चालक घरघोड़ा की ओर से यात्रियों को तमनार ले जाने के लिए निकला था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

Read also..CG News – कलयुगी बेटे ने पिता को फरसा से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Read also..CG News – नहाने गए तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

Read also..CG NEWS – राजीव युवा मितान सम्मेलन: दो हजार शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र



Related Articles

Back to top button