छत्तीसगढ़
युवती को मोहजाल में फंसा पहले खेला आबरू से फिर तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे कर रहा था ब्लैकमेल
राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां में युवती को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी युवती की गंदी-गंदी तस्वीरें लेकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता युवती की शिकायत के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दुष्कर्म की तस्वीरें लेकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
युवती के घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना से घबराये पीड़ित परिवार वालों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।




