छत्तीसगढ़

एली अवराम और आमिर खान के गाने कोई जाने ना का टीज़र जारी, एली के हॉट डांस से सोशल मीडिया में लगी आग

दिग्गज अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म की चर्चा बाज़ार में कई महीनो से चल रही है। लेकिन इस बीच आमिर खान ने एली अवराम के साथ एक हॉट गाना रिलीज़ कर अपने दर्शको को चौंका दिया है। उनका यह गाना फिल्म ( Koi Jaane Na ) में नज़र आएगा।

26 मार्च को रिलीज़ होने जा रही कोई जाने ना फिल्म ( Koi Jaane Na ) में आमिर खान ( Aamir Khan ) कैमियो करने जा रहे हैं। इसकी झलक रिलीज़ हुई टीज़र में साफ़ दिखाई पड़ रही है। इस टीज़र में आमिर काफी वक़्त के बाद कूल लुक में नज़र आ रहे है। आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त नज़र आ रहे है। लेकिन कल उनके एक गाने के टीज़र ने माहौल को गर्म कर दिया। यह गाना 10 मार्च को रिलीज़ होगा।

बता दे की इस गाने में आमिर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम नज़र आ रही है। गाने में ये दोनों अपने हॉट अंदाज़ में नज़र आने के लिए तैयार है। अब देखना यह है कि यह गाना रिलीज़ होने के बाद दर्शको के बीच कितना पसंद किया जाता है और दर्शक इस पर कितना प्यार लुटाते है। इस गाने को म्यूज़िक दिया है तनिष्क बागची ने वही इसको लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने।

Related Articles

Back to top button