छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

रायपुर – नवा रायपुर स्थित निमोरा रोड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक की लाश लटकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है. पूरा मामला खमतराई थाना इलाके का है।

खमतराई थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि निमोरा रोड पर पेड़ में फांसी पर लटके एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को नीचे उतारा जा रहा है। शव पुराना होने के कारण सड़ चुका है। मृतक के शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button