inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – 16 करोड़ की लागत से बन रहे सड़क में जमकर लीपापोती, जिम्मेदार बैठे मौन, मंत्री से हुई शिकायत

गरियाबंद जिले में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य जारी है। इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। यहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 16 करोड़ की लागत से एक सड़क का निर्माण गोहरा पदर से सिनापाली तक जा रहा है जिसकी लंबाई 17 किलोमीटर बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोहरा पदर से सीना पाली तक 17 किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सड़क पर मुरूम की बजाय मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है और गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है।संबंधित ठेकेदार किसी की नहीं सुन रहा है और इतने भारी भरकम लागत के बावजूद मुरूम की जगह मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।

मामले में गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री एवं विभागीय मंत्री से लिखित शिकायत की गई है। बताया जा रहा है की पुराने सड़क की जितनी खुदाई की जानी थी उतनी नहीं खोदी गई है और उस पर ही कार्य प्रारंभ है। मामले के संबंधित इंजीनियर की व्यवस्तता इतनी है कि वह डामरीकरण हो तो भी निर्माण स्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझते और ना ही किसी तरह की जांच करते हैं।

बहरहाल देखना होगा की प्रभारी मंत्री एवं विभागीय मंत्री से शिकायत के बाद क्या कार्यवाही की जाती है एवं इसके निर्माण कार्य पर रोक लगाया जाना आवश्यक है ऐसा इलाके के लोग कहते नजर आते हैं

Related Articles

Back to top button