गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायत में बीजेपी ने अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा, यह रहा यहां उलटफेर
गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायत में बीजेपी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। गौरेला नगर पंचायत से भाजपा की गंगोत्री राठौर 5 वोटों से विजयी हुई है। वहीं पेंड्रा से भाजपा के राकेश जालान ने भी 5 वोटों से जीत हासिल की है
गौरेला नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के संदीप जायसवाल 13 वोट से तो पेंड्रा नगर पंचायत में जोगी कांग्रेस के पंकज तिवारी ने 1 वोट से जीत कर उपाध्यक्ष पद पर अपना परचम लहराया है।
बता दें कि पेंड्रा गौरैला नगर पंचायत में भाजपा ने परचम लहराया है जहां गौरेला में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर तो पेंड्रा में अध्यक्ष पर भाजपा व उपाध्यक्ष पद पर जोगी कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है. जिसके बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। खुशी में समर्थकों ने जमकर अतिशबाजी की।
गौरतलब है कि गौरेला से भाजपा की गंगोत्री राठौर और पेंड्रा में राकेश जालान विजयी हुए। शनिवार को नगर पंचायत गौरेला और पेंड्रा में पार्षद पद पर जीते प्रत्याशियों ने वोट किया. जिसमें गौरेला नगर पंचायत से भाजपा की गंगोत्री राठौर 5 वोटों से विजयी हुई है। गंगोत्री को 10 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस की संध्या राव को 5 वोट मिले हैं।
नगर पंचायत पेंड्रा में काफी हो हंगामे के बीच मतदान पूरा हुआ और मतगणना में भाजपा के राकेश जालान कालू को 10 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के रमेश साहू को 5 वोट मिले हैं। भाजपा ने दोनों ही नगर पंचायतो में अपना परचम लहराया है। दोनों ही जगहों में भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर है साथ ही पेंड्रा नगर पंचायत में जेसीजे प्रत्यासी पंकज तिवारी को 8 वोट मिले तो भाजपा के राकेश चतुर्वेदी को 7 वोट मिले।




