छत्तीसगढ़

यहां जानिए छत्तीसगढ़ में आने वाले मौसम का हाल, बारिश और ठंड ऐसी होगी आने वाले 2 दिन

मौसम केन्द्र रायपुर द्वारा 5 जनवरी को छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना बताई गई है। प्रदेश के एक-दो स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है।

राज्य में आगामी दो दिनों के बाद मौसम शुष्क रहने तथा एक दो स्थानों में हल्की वर्षा या गरज के साथ छीटें पड़ने की सभावना है। रायपुर शहर के आस-पास प्रातःकाल हल्के से मध्यम कोहरा छाने और बाद में आकाश साफ रहने की जानकारी दी गई है।

रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना मौसम केन्द्र द्वारा बताई गई है। 

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चार जनवरी को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर और दुर्ग में तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है।

प्रदेश के नारायणपुर, फरसगांव और माकड़ी में तीन सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार ओरछा व कोण्डागांव में 2 सेंटीमीटर, रामानुजंगज और भैरमगढ़ में एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button